फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हाईअलर्ट पर रहेंगी स्वास्थ्य विभाग की 22 एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। दुल्हेंडी पर स्वास्थ्य विभाग की 22 एंबुलेंस विभिन्न क्षेत्रों में हाई अलर्ट पर रहेंगी। सूचना मिलते ही जरूरतमंद को इनकी सुविधा दी जाएगी। सीएमओ ने चिकित्सकों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

दुल्हेंडी पर कई बार रंगों से खेलते समय अप्रिय घटना हो जाती है। ऐसे में जरूरतमंद को इलाज दिलाने के लिए अभिभावकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समस्या से निजात दिलाने को स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने 102 और 108 नंबर के एंबुलेंस कर्मियों को अलर्ट कर दिया है। 22 एंबुलेंस दुल्हेंडी के दिन अलर्ट पर रहेंगी। सूचना मिलते ही जरूरतमंदों के पास मदद पहुंचाई जाएगी। इसमें लापरवाही पर कार्रवाई की बात भी कही गई है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.सुनील त्यागी ने कहा कि सभी चिकित्सकों को अलर्ट कर दिया गया है। जीवन रक्षक दवाओं का पूरा स्टॉक उपलब्ध करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें