फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा आने जाने वाली बसों की किल्लत से यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा आने-जाने वाली बसों की किल्लत से यात्री परेशान
विज्ञापन


हापुड़। नोएडा, गाजियाबाद जॉब करने वाले यात्रियों के लिए बसों की किल्लत सिर दर्द बन रही है। घंटों खड़े होने के बाद भी इस मार्ग पर उन्हें बस नहीं मिल पाती। जबकि रोडवेज के अधिकारी पर्याप्त बसों के संचालन का दावा कर रहे हैं।
हापुड़ डिपो से विभिन्न मार्गों पर करीब 108 बसों का संचालन होता है। हापुड़ से नौकरी करने के लिए हजारों यात्री रोजाना नोएडा, गाजियाबाद जाते हैं। मगर, इन दिनों उन्हें बसों की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि नोएडा आने-जाने के लिए उन्हें घंटों बसों के इंतजार में खड़ा होना पड़ता है। इतना ही समय बस मिलने के बाद उन्हें जाम में फंसकर लगता है। ऐसे में कई बार उनकी नौकरी तक छूट जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दैनिक यात्री निखिल वत्स, शिवराज, नरेश, ओमकार, अमित, राहुल, नीरज आदि का कहना है कि इस संबंध में कई बार रोडवेज के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। मगर, समस्या का समाधान नहीं हुआ है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एनपी सिंह का कहना है कि सभी मार्गों पर पर्याप्त संख्या में बसों का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों की शिकायत पर वह स्वयं निरीक्षण कर, उनकी समस्या का निस्तारण कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें