751 छात्रों ने दी सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा
हापुड़। जिले के 9 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को सीबीएसई बोर्ड के हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के 751 छात्रों ने विभिन्न विषयों की परीक्षा दी, 6 छात्र अनुपस्थित रहे। परीक्षा नकल विहीन संपन्न हुई।
सिटी कॉर्डिनेटर मीना आनंद ने बताया कि हाईस्कूल के 256 छात्रों ने संस्कृत विषय की परीक्षा दी, एक छात्र अनपुस्थित रहा। इंटरमीडिएट पेंटिंग की परीक्षा में 475 छात्र उपस्थित रहे, पांच छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी।
इंटरमीडिएट कॉमर्शियल आर्ट विषय की परीक्षा में पंजीकृत सभी 20 छात्र उपस्थित रहे। तीनों विषयों की परीक्षा नकल विहीन व शांतिपूर्वक संपन्न हो गई।