विंग कमांडर अभिनंदन की वतन वापसी पर जश्न
गढ़मुक्तेश्वर। एयर फोर्स के विंग कमांडर अभिनंदन की वतन वापसी को लेकर क्षेत्र में खुशी की लहर है। लोगों ने जश्न मनाकर खुशी का इजहार किया।
ब्रजघाट में बच्चों, युवाओं समेत बुजुर्गों ने ढोल नगाड़ों की धुन पर भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष से आसमान गुंज गया। इसके अलावा गांव दौताई के अनवारूल उलूम मदरसे में शिक्षकों-छात्रों और युवा एकता सेवा समिति ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की। इस मौके पर मौलाना इकराम और युवा एकता सेवा समिति के अध्यक्ष अब्दुल कादिर ने कहा कि पाकिस्तान की नापाक हरकतों का देश की सरकार को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। सिंभावली में भी व्यापारी नेता अनिल गोयल, राजीव यादव, निशु चौधरी, नितिन बालियान, संजीव यादव ने मिठाई बांटकर और आतिशबाजी कर खुशी मनाई। इस मौके पर विनय मिश्रा, ओमप्रकाश पहलवान, कुलदीप गोयल, अनुज पोरवाल, अरुण गौड़, दीपक, जितेंद्र वर्मा, हरीश नागर, हेमंत कुमार, वरुण सेन, मुनेश वर्मा, अमित गुप्ता, मनोज गोयल, मौलाना अय्यूब, मौलाना खालिद, मास्टर नसीम, नौशाद, सालिक तोमर, आदिल, तारिक राणा, जफर आलम, माजिद, महराज चौधरी, कासिम समेत दर्जनों लोग शामिल रहे।