खेल प्रतियोगिता में नेहा, अभिषेक ने मारी बाजी
हापुड़। अच्छेजा स्थित एटीएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में शुक्रवार को खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें छात्रों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया।
कॉलेज के चेयरमैन नरेंद्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि खेलकूद विद्यार्थी के जीवन में विशेष महत्व रखता है। इससे बच्चों का चहुमुखी विकास होता है। कार्यकारी निदेशक डा. राकेश अग्रवाल ने कहा कि खेलकूद से बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है।
इस दौरान कबड्डी, वॉलीबाल, लंबी कूद आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पालिटेकनिक के छात्र अभिषेक ने प्रथम, अंकित कुमार ने द्वितीय एवं अभिषेक पांडेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं छात्रों में नेहा कुमारी ने प्रथम और रेश्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंध निदेशक रजत अग्रवाल, डा. गिरीश वत्स, पिंकल त्यागी, एस के शर्मा, प्रतीक शर्मा आदि मौजूद रहे।