फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटीसी डिग्री कालेज के छात्रों का परीक्षा केंद्र बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
सीटीसी डिग्री कालेज के छात्रों का परीक्षा केंद्र बदला
विज्ञापन


हापुड़। सीसीएसयू की मुख्य परीक्षा देने के लिए अब तगासराय स्थित चौधरी ताराचंद जनता डिग्री कालेज के छात्रों को 50 किलोमीटर दूर बहादुरगढ़ में बने सेंटर पर नहीं जाना होगा। क्योंकि कालेज के अनुरोध पर यूनिवर्सिटी ने गढ़ के चौधरी महेंद्र सिंह डिग्री कालेज को केंद्र बना दिया है।
चौधरी तारचंद जनता डिग्री कालेज में सैकड़ों छात्रों के प्रवेश हैं। सीसीएसयू ने मुख्य परीक्षाओं को लेकर परीक्षा केंद्र भी निर्धारित किए थे। इसमें सीटीसी डिग्री कालेज का सेंटर बहादुरगढ़ का छत्रपति शिवाजी महाविद्यालय बनाया था, जो हापुड़ से करीब 50 किलोमीटर दूर पड़ता है।
विज्ञापन

कालेज पहुंचने के लिए सवारियों का उचित साधन न होने के कारण छात्र काफी परेशान थे। कालेज के अनुरोध में अब सीसीएसयू ने इस केंद्र में बदलाव कर दिया है। सीटीसी डिग्री कालेज का परीक्षा केंद्र अब गढ़ के चौधरी महेंद्र सिंह डिग्री कालेज को बनाया है।
विज्ञापन

प्राचार्य डा. वीके चौहान ने बताया कि छात्रों की समस्या पर उन्होंने सीसीएसयू से अनुरोध किया था। इस अनुरोध को मान लिया गया है, छात्र चौधरी महेंद्र सिंह डिग्री कालेज में ही परीक्षा देने जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें