फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद ने भाजपा सरकार को जमकर कोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
रालोद ने भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध किया
विज्ञापन


हापुड़। राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों में बृहस्पतिवार को बैठक कर प्रदेश सरकार की नीतियों का जमकर विरोध किया। आगामी लोकसभा चुनाव में एक जुट होने का प्रण लिया। इस दौरान नवनियुक्त शहर अध्यक्ष का भी स्वागत किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश सचिव प्रो. अब्बास अली ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा सरकार आई है, तक से किसानों का बुरा हाल है। गन्ने का भुगतान नहीं हो पा रहा है और साथ ही आवारा पशु फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। मोदी सरकार ने भी जनता के साथ धोखा किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव में एक बूथ दस यूथ बनाकर पार्टी को विजय बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा जिलाध्यक्ष हेमंत मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार में युवा बेरोजगार हैं। साथ ही भाजपा सरकार समाज में नफरत फैला रही है।
इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त शहर अध्यक्ष वरुण सिंह को माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर सुनील चौधरी, योगेश जाखड़, गोरी शंकर, सुखवीर सिंह, मनोज तेवतिया, प्रभात अग्रवाल, हामिद, कुलवंत, बोबी, राजीव, नरेंद्र कुमार, डा. एसपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें