फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं सुधर रही ट्रेनों की चाल, यात्री बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं सुधर रही ट्रेनों की चाल, यात्री बेहाल
विज्ञापन

हापुड़। घने कोहरे के चलते ट्रेनों की चाल भी बिगड़ गई है। पिछले कई दिनों से ट्रेनों के लेट आने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को भी हापुड़ स्टेशन पहुंचने वाली कई एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से पहुंची। जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक मुनीराम मीना ने बताया कि मंगलवार को सद्भावना एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, फैजाबाद से पुरानी दिल्ली जाने वाली फैजाबाद एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, बनारस से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ डेढ़ घंटा, प्रतापगढ़ से पुरानी दिल्ली जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस तीन घंटे, इलाहाबाद से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस पौने चार घंटे, सुल्तानपुर से आनंद विहार जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, मुरादाबाद से आनंद विहार जाने वाली मेमू दो घंटा, जयनगर से अमृतसर जाने वाली शहीद एक्सप्रेस चार घंटे, बरेली से नई दिल्ली की ओर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, जबकि इलाहाबाद से मेरठ सिटी जाने वाली संगम एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे की देरी से पहुंची। ऐसी स्थिति में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकारियों के अनुसार कोहरे के कारण ट्रेन लेट पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें