नगर पालिका करेगी स्कूलों में बने शौचालयों का सर्वे
हापुड़। नगर पालिका परिषद के अफसर अब नगर के स्कूलों में साफ सफाई को लेकर शौचालयों का सर्वे करेंगे। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सर्वे में खरे उतरने वाले स्कूलों को सम्मानित भी किया जाएगा।
दो अक्तूबर तक जिले में स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत नगर पालिका परिषद के अफसरों समेत विभिन्न विभागों में अफसर जमकर साफ सफाई कर रहे हैं। इस अभियान से स्कूलों को भी जोड़ने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए जल्द ही पालिका परिषद के अफसर नगरभर के स्कूलों का सर्वे करेंगे। इस दौरान स्कूल परिसर की स्थिति और शौचालयों की साफ-सफाई का आंकलन किया जाएगा।
सर्वे कार्य पूरा होने के बाद आंकलन रिपोर्ट का सर्वेक्षण होगा। इसमें टॉप स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालयों को सम्मानित किया जाएगा। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी जितेंद्र कुमार आनंद ने बताया कि साफ सफाई के प्रति जागरूकता लाने को स्कूलों का सर्वे किया जाएगा।