फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग इंस्पेक्टर के छापे से हड़कंप मचा

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रग इंस्पेक्टर के छापे से मचा हड़कंप
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली में ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा की गई छापामार कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया। वहीं इंस्पेक्टर ने पीएचसी से भी सैंपल लिए। ड्रग इंस्पेक्टर लव कुश कुमार ने बुधवार को सिंभावली में मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई की। दोपहर बाद एक मेडिकल स्टोर पर पहुंचे लव कुश ने वहां से एक टेबलेट का सैंपल लिया। क्षेत्र में डीआई की सूचना मिलते ही मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया और वह लोग अपनी-अपनी दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए। इसके बाद डीआई सिंभावली पीएचसी पहुंचे। वहां उन्होंने फार्मेसी से कैप्सूल, कफ सीरप, इंजेक्शन, टेबलेट्स के सैंपल लिए। उन्होंने बताया कि सभी सैंपल जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। डीआई के जाने के बाद स्टोर संचालकों ने राहत की सांस ली। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें