फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूठ में बनेगा एक करोड़ की लागत से गंगा घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
एक करोड़ की लागत से पूठ में बनेगा गंगा घाट
विज्ञापन


हापुड़। गंगा ग्राम के रूप में चयनित जिले के एकमात्र गांव पूठ में एक करोड़ की लागत से गंगा घाट बनेगा। इसके लिए जिला पंचायत राज विभाग की ओर से केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। उधर, गांव में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लिए पहली किस्त के रूप में 15 लाख रुपये प्राप्त हो चुके हैं।
गंगा किनारे के गांव पूठ को प्रदेश में पहला गंगा ग्राम घोषित किया गया है। गंगा दूषित न हो इसके लिए गांव में हर वह कार्य किया जाएगा, जिससे किसी भी प्रकार से गंदगी गंगा में न जाए। इसके लिए जिला पंचायत राज विभाग की ओर से गांव में पक्का गंगा घाट बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन

करीब एक करोड़ की लागत से गांव पूठ में करीब पांच सौ मीटर लंबा घाट बनाया जाएगा। विभाग ने इस संबंध में पूरा प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेज दिया है जिसका सरकार से पास होना लगभग तय है। क्योंकि गंगा ग्राम योजना के तहत ही यह योजना प्रस्तावित है।
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लिए मिले 15 लाख
गंगा ग्राम पूठ में योजनाओं के तहत प्रस्तावित सॉलिड वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण के लिए पहली किश्त के रूप में 15 लाख रुपये प्राप्त हो चुके हैं। सरकार से यह धनराशि विभाग के खाते में पहुंच चुकी है। धनराशि प्राप्त होने के बाद यहां इस प्लांट का निर्माण शुरू हो जाएगा। हालांकि इसके लिए अभी और धनराशि भी जारी की जाएगी।
इसके अलावा इस गांव में दूषित पानी के निस्तारण के लिए भी प्रयास शुरू हो गए हैं। गांव का दूषित पानी किसी भी रूप में गंगा में न जाए, इसके लिए जगह-जगह सोखते तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन

डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव ने बताया कि पूठ में गंगा घाट बनाने की योजना का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है। इसके सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लिए भी सरकार से 15 लाख रुपये प्राप्त हो चुके हैं। इस धनराशि से पूठ में कार्य शुरू किये जा सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें