फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सील किए गोदाम में रखी चीनी की होगी नीलामी

विज्ञापन
विज्ञापन
सील किए गोदाम में रखी चीनी की होगी नीलामी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। कर्ज की अदायगी न करने पर बैंक से तहसील को जारी रिकवरी पत्र की एवज में सील सिंभावली चीनी मिल के गोदाम में रखी चीनी की तहसील प्रशासन चार अप्रैल को नीलामी करेगा। इसके मद्देनजर डीसीओ चीनी का मूल्यांकन रिपोर्ट देंगी।
विज्ञापन

सिंभावली चीनी मिल ने को-ऑपरेटिव बैंक से कर्ज लिया था, जिसकी समय पर अदायगी न होने पर बैंक प्रबंधक ने मिल की प्रबंध निदेशक गुरसिमरन कौर मान के खिलाफ 26 करोड़ रुपये की रिकवरी तहसील के संग्रह विभाग को भेजी थी। इस पर संग्रह विभाग ने कर्ज अदायगी में हो रही देरी को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इसके बावजूद मिल की प्रबंध निदेशक ने इस संबंध में अपना कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया। इस कारण एसडीएम हनुमान प्रसाद मौर्य और तहसीलदार मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में 21 मार्च को संग्रह विभाग की टीम मिल के चीनी गोदाम संख्या सी को सील कर दिया था, जिसमें 1.38 लाख 29 क्विंटल चीनी का स्टॉक रखा हुआ है। तहसीलदार ने बताया कि अगर मिल प्रबंधन ने बहुत जल्द बैंक से ली गई कर्ज दस फीसदी वसूली शुल्क के साथ संग्रह विभाग को अदायगी नहीं की तो सील गोदाम में रखी चीनी की चार अप्रैल को खुली बोली पर नीलाम कराई जाएगी। इससे मिलने वाली रकम बैंक की रिकवरी में मुजरा कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि नीलामी से पहले गोदाम में रखी चीनी का डीसीओ से मूल्यांकन भी कराया जाना है, जिससे चीनी की नीलामी कम रेट में न छूट पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें