फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा के बॉक्सरों से लोहा लेगा सपनावत का विनोद

विज्ञापन
विज्ञापन
कनाडा के बॉक्सरों से लोहा लेगा सपनावत का विनोद
विज्ञापन


हापुड़। मुंबई में इंडियन बॉक्सिंग काउंसिल द्वारा 17 फरवरी को आयोजित होने वाली प्रो बॉक्सिंग में हापुड़ के गांव सपनावत का विनोद कनाडा के बॉक्सरों से लोहा लेता नजर आएगा। इस प्रतियोगिता में चयन से परिजनों समेत ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है।
सपनावत निवासी महमवीर सिंह के पुत्र विनोद राणा खेलों में प्रतिभाशाली है। बीते दिनों उन्होंने वर्ल्ड वुसू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया था। इसके अलावा उन्होंने द ग्रेट खली के निर्देशन में रेस्लिंग के टिप्स सीखे। विभिन्न प्रो रेस्लिंग प्रतियोगिता में भी वह देश का नाम रोशन कर चुके हैं।
विज्ञापन

विनोद राणा ने बताया कि अब उनका चयन इंडियन बॉक्सिंग काउंसिल की प्रो बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हुआ है। यह प्रतियोगिता 17 फरवरी को मुंबई में आयोजित होगी। उनका मुकाबला कनाडा के बॉक्सरों के साथ होगा। देश के नामचीन बॉक्सर भी इस स्पर्धा में भाग लेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनका सपना देश का नाम खेलों के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करना है। 12 मार्च को थाईलैंड में आयोजित होने वाली मिक्स मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में भी उनका चयन हो गया है। विनोद कुमार की उपलब्धि पर परिजनों समेत ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें