फोटो फाइल संख्या 05एचपीआर पीएच-05
दो माह से वेतन नहीं मिलने पर भड़के पीटीए शिक्षक
- जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर किया जोरदार हंगामा
- राहत नहीं मिलने पर दी आंदोलन की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। सिंभावली क्षेत्र में संचालित एक इंटर कालेज में कार्यरत पीटीए शिक्षकों ने प्रधानाचार्य पर शिक्षकों का नाम काटने व वर्ष 2017 के दो महीनों का वेतन न देने का आरोप लगा डीआईओएस कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने डीआईओएस को पत्र सौंपकर राहत की गुहार लगाई गई है।
प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने बताया कि चार वर्षों में शासन से पीटीए शिक्षकों के लिए 15 लाख रुपये आए हैं। शिक्षकों को 11 माह का वेतन मिलता है। इसके बावजूद भी वर्ष 2017 अप्रैल व मई का वेतन शिक्षकों को अभी तक नहीं मिला है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कालेज प्रधानाचार्य ने शिक्षकों का नाम काट दिया है, जिस कारण उन्हें गत फरवरी व मार्च का वेतन भी नहीं मिलेगा। यह भी आरोप लगाया कि प्रधानाचार्य ने पीटीए के धन का गबन किया है, जिसकी जांच होनी चाहिए। इस संदर्भ में शिक्षकों ने डीआईओएस को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। प्रदर्शन करने वालों में मूलचंद शर्मा, रामपाल सिंह, मौहसिन अली, मीनू, सरिता, सीमा, ओम प्रकाश शर्मा, अमरीश त्यागी आदि मौजूद रहे।