फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच-235 पर गिरा पेड़, घंटों रेंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच-235 पर गिरा पेड़, यातायात अवरुद्ध
विज्ञापन

-बारिश के चलते गिरा पेड़ हाईवे की रफ्तार पड़ी सुस्त
-वन विभाग ने सुबह 10 बजे सड़क से हटाया पेड़
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। बारिश के कारण शुक्रवार देर रात धीरखेड़ा के पास एनएच-235 पर एक विशालकाय पेड़ गिर गया। इस कारण हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। देर रात की घटना होने के कारण इस मार्ग पर ट्रैफिक काफी कम था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

एनएच-235 पर मेरठ से बुलंदशहर के बीच हजारों वाहन दौड़ते हैं। शुक्रवार को बारिश से सड़क किनारे खड़े पेड़ों की जड़ों में पानी एकत्र हो गया। रात करीब 12 बजे तेज हवा के कारण विशालकाय पेड़ हाईवे पर गिर गया। गनीमत रही कि अधिक रात होने के कारण कोई वाहन पेड़ की चपेट में नहीं आ सका। सुबह तक पेड़ के कारण यातायात काफी हद तक प्रभावित रहा। बाद में पेड़ को मार्ग से हटवाकर यातायात चालू करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें