फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े चार घंटे देरी से पहुंची संगम व नौचंदी एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
साढ़े चार घंटे देरी से पहुंची
विज्ञापन

संगम व नौचंदी एक्सप्रेस
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। ट्रेनों की चाल बिगडने के कारण बुधवार को फिर से ट्रेनों का शेड्यूल गड़बड़ा गया है। जिसके चलते संगम, नौचंदी सहित आधा दर्जन ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से स्टेशन पहुंची।
बुधवार को इलाहाबाद से चलकर मेरठ को जाने वाली संगम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 4.30 घंटा की देरी से स्टेशन पहुंची। इलाहाबाद से मेरठ को जाने वाली संगम एक्सप्रेस 4.30 घंटा, फैजाबाद से चलकर दिल्ली को जाने वाली फैजाबाद दिल्ली एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 5.30 घंटा की देरी से स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन

इसके अलावा जयनगर से अमृतसर को जाने वाली सरयू यमुना एक्सप्रेस 2.30 घंटा, मुरादाबाद से आनंद विहार को जाने वाली मेमू ट्रेन 3.30 घंटा, दिल्ली से मुरादाबाद को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 2 घंटा व डिबरूगढ़ से लालगढ़ को जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 1 घंटा की देरी से स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक एमआर मीना का कहना है कि ट्रेनों के लेट होने के बार में कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कोई बदलाव नहीं हो रहा है।
आबिद 02एचपीआर17
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें