फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबूगढ़ नगर पंचायत की बोर्ड बैठक कल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगढ़ नगर पंचायत बोर्ड की बैठक कल
विज्ञापन


हापुड़। बाबूगढ़ नगर पंचायत बोर्ड की बैठक दो मार्च को होगी। इसमें 16 विकास कार्यों के प्रस्ताव रखे जाएंगे। साथ ही 14वें वित्त आयोग के अंतर्गत प्राप्त 22 लाख रुपये की धनराशि से विकास कार्य करवाने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

बाबूगढ़ नगर पंचायत के चेयरमैन जगवीर सिंह ने बताया कि बोर्ड बैठक में 16 विकास कार्यों के प्रस्ताव रखे जाएंगे। इसमें मुख्यत: नगर पंचायत बाबूगढ़ में पंडित दीन दयाल आदर्श योजना की स्वीकृत धनराशि द्वारा कराए जाने वाले कार्यों पर विचार, आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान वाहन किराए पर लिए जाने की स्वीकृति। जीआईएस सर्वे कराए जाने की स्वीकृति, दो कंप्यूटर व एक कलर प्रिंटर क्रय करने की स्वीकृति, शिवरात्रि पर होने वाले व्यय की स्वीकृति, लोकसभा चुनाव पर होने वाले व्यय, अधिशासी अधिकारी के आवास बनवाने, एनएच-9 सड़क चौड़ीकरण के दौरान निरस्त भवनों का बकाया भवन कर माफ करने की स्वीकृति के प्रस्ताव रखे जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें