फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गढ़ के खिलाड़ी ने रजत जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नदीम ने जीता सिल्वर मेडल
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। मेरठ में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चौधरी महेंद्र सिंह डिग्री कॉलेज के खिलाड़ी ने रजत पदक जीता। कॉलेज प्रबंधन ने विजेता खिलाड़ी को सम्मानित किया।
विज्ञापन

गढ़ के चौधरी महेंद्र सिंह डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कॉलेज की ट्रस्टी चौधरी रेणुका सिंह ने बताया कि मेरठ में 24 दिसंबर को मिशन ओलंपिक द्वारा राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें पूरे प्रदेश से खिलाडिय़ों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में महेंद्र सिंह डिग्री कॉलेज के बीए प्रथम वर्ष के छात्र नदीम खान ने पांच हजार मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर क्षेत्र और कॉलेज का नाम रोशन किया है। कॉलेज में आयोजित समारोह में प्रबंधन ने नदीम खान को सम्मानित किया। इस मौके पर रेणुका सिंह ने कहा कि ग्रामीण अंचल के खिलाड़ियों को उचित मार्गदर्शन और प्रशिक्षण मिलने पर नेशनल स्तर पर भी पहुंच सकते हैं। मौके पर निदेशक डॉ. विजयवीर सिंह, प्राचार्य डॉ. गजेंद्र सिंह, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. विजयवीर, क्रीड़ा सचिव डॉ. विमल सिंह, डॉ. ऋषिपाल सिंह, डॉ. चंचल द्विवेदी समेत शिक्षक और छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें