फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले के दौरान गंगा स्नान करने आया युवक लापता हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
मेले के दौरान गंगा स्नान करने आया युवक लापता
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। कार्तिक पूर्णिमा मेले के दौरान साथियों के साथ गंगा स्नान करने आया युवक संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया। उसकी पत्नी ने अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश में जुट गई है। जनपद मेरठ के रोहटा निवासी गुड्डी ने शुक्रवार को गढ़ थाने में तहरीर दी है। उसने बताया कि उसका पति संजय रोहटा में ही दर्जी का काम करता है। वह कार्तिक पूर्णिमा मेले के दौरान अपने साथियों के साथ 18 नवंबर को मेल स्थल पर पड़ाव डालकर गंगा स्नान के लिए आया था। मेला संपन्न होने के छह दिन बीतने के बाद भी संजय घर नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारियों समेत परिचितों के यहां उसकी काफी तलाश की, लेकिन संजय का कुछ भी पता नहीं चल सका। गुड्डी ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पति की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर एनके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर लापता युवक की तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें