ब्रजमोहन शर्मा बने माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ के लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को माध्यमिक शिक्षक संघ का चुनाव संपन्न हुआ। कॉलेज के प्रिंसिपल रविंद्र कुमार वर्मा और चुनाव अधिकारी जितेंद्र वार्ष्णेय की देखरेख में चुनाव हुआ। इसमें प्रिंसिपल अमृत सिंह, निरंजन सिंह, सूरज सिंह यादव, कुशल पाल सिंह, हाजी सदाकत, कृष्ण कुमार वर्मा को समिति का संरक्षक चुना गया। वहीं ब्रजमोहन शर्मा को लगातार दूसरी बार सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष चुन लिया गया। इसके अलावा भुल्लन सिंह को जिला मंत्री, रविंद्र कुमार वर्मा को कोषाध्यक्ष, गार्गी चौहान, हेमंत कुमार, अवधेश कुमार, कुंवर बहादुर, विजय सिंह को जिला उपाध्यक्ष चुना गया। रामसेवक को आय-व्यय निरीक्षक, कपिल बिसला को संगठन मंत्री, कमल सिंह, प्रीति शर्मा और दिनेश सेंगर को संयुक्त मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। विवेक शर्मा, योगेंद्र कुमार, राजकुमार सिंह, शिवनारायण सिंह, राजकुमार नागर, मुकेश गुप्ता, अलका अग्रवाल, कामिनी शर्मा, भूपेंद्र कुमार, राजीव, उम्मेद सिंह, चंद्रमोहन वत्स, राजेंद्र कुमार, महेश चंद, जितेंद्र कुमार को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी का चुनाव निर्विरोध ढंग से संपन्न होने पर शिक्षकों ने मिठाई बांटकर नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन किया। ब्यूरो