फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 सड़कों का सामुहिक शिलांयास

विज्ञापन
विज्ञापन
24 सड़कों का हुआ सामूहिक शिलान्यास
विज्ञापन


हापुड़। नगर पालिका सभागार में बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में करीब चार करोड़ रुपये की लागत से 24 सड़कों का सामूहिक शिलान्यास सांसद, विधायक, पालिकाध्यक्ष ने फीता काटकर किया। अधिकांश सभासदों ने कार्यक्रम का बहिष्कार कर किया।
कार्यक्रम में सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार हाइवे का चौड़ीकरण करके सड़कों को जाम मुक्त बना रही है। इससे लोगों को लाभ मिल रहा है, साथ ही शहरी क्षेत्र के मोहल्लों में बनी सड़कों को भी दुरुस्त किया जा रहा है। विधायक विजयपाल सिंह आढ़ती ने कहा कि प्रदेश सरकार का जोर सड़कों के निर्माण पर है। सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जा रहा है। सड़के बनने से विकास की राह मजबूत होती है।
विज्ञापन

नगर पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत ने कहा कि शहर की सभी सड़कें गड्ढा मुक्त की जा रही हैं। जिन सड़कों का निर्माण नहीं हुआ है या जो सड़कें नीची हो गई हैं, उनका निर्माण कराया जाएगा। इस दौरान करीब चार करोड़ रुपये की लागत से 24 सड़कों का शिलान्यास किया गया। वहीं, अधिकांश सभासदों ने अनेक बिंदुओं को लेकर आपत्ति जता कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी जितेंद्र कुमार आनंद, अवर अभियंता प्रमोद कुमार, अवर अभियंता श्याम सिंह, अवर अभियंता राजवीर सिंह, मूलचंद त्यागी, सभासद शशी मुंजाल, प्रवीन सेठी, राजीव अग्रवाल, यशोदा शर्मा, सुमनपाल, संजय शर्मा, नितिन पाराशर मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन मोहल्लों में होगा कार्य
मोहल्ला पन्नापुरी, मोहल्ला कोठीगेट, मोहल्ला चाहशौर, कोठीगेट रोड, मोहल्ला गांधी विहार, आदर्श नगर, कसरेठ बाजार, काशीनाथ नगर, सोंटावाली, शक्तिनगर, कोटला सादात, कलक्टर गंज, कसेरठ बूरा वाली गली, चमरी, गढ़ गेट पुलिस चौकी, मंगली माता रोड, फूलगढ़ी तगासराय, आदर्श नगर, कोटला मेवतियान, नवीकरीम, केशव नगर समेत कई इलाकों में सडक़ निर्माण का कार्य होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें