फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट के लिए समाज के लोगों को जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
वोट बनवाने के लिए जागरूक किया
विज्ञापन


हापुड़। अल जमात शेख मसूदी संगठन के द्वारा नगर के मोहल्ला मजीदपुरा में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान बिरादरी के लोगों द्वारा वोट बनाये जाने पर जोर दिया।
मोहल्ला मजीदपुरा में आयोजित बैठक में जमात शेख मसूदी संगठन के नवनिर्वाचित जिला सदर आफताब मसूदी ने कहा कि संगठन में ही शक्ति होती है। सभी लोगों को समाज के गरीब लोगों की मदद करने के लिए आगे आने चाहिए। समाज के बच्चों को अधिक से अधिक शिक्षित बनाकर उन्हें भविष्य में आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए मजबूती प्रदान करनी चाहिए। समाज का एक एक व्यक्ति वोट बनवा लें। ताकि कोई भी चुनाव से वंचित नहीं रह सके। वोट हमारा अधिकार है। अपने अधिकारों का प्रयोग कर एक सही नेता चुनकर देश की तरक्की में योगदान देना चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में आए सपा नगर अध्यक्ष इमरान कुरैशी ने लोगों से आपस में भाईचारे को बढ़ाने का आह्वान किया। इस मौके पर मिन्नी मसूदी, अनीस मसूदी, जावेद मसूदी, बब्लू मसूदी, नवाब मसूदी, महताब मसूदी आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन


प्रत्यांश कालरा विधानसभा क्षेत्र सचिव मनोनीत
हापुड़। समाजवादी पार्टी के विधान सभा क्षेत्र के अध्यक्ष मनजीत चौधरी ने श्रीनगर निवासी प्रत्यांश कालरा को विधान सभा क्षेत्र का सचिव मनोनीत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुबोध नागर ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारी चुनाव की तैयारियों में जुटकर संगठन को मजबूत करें। इस अवसर पर इमरान कुरैशी, सचिन दयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें