फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ के विकास का एजेण्डा कल मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे उद्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ के विकास का एजेंडा कल
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे उद्यमी

हापुड़। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा 10 जुलाई को लखनऊ में आयोजित उद्यमी महासम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने हापुड़ के विकास का एजेंडा भी यहां के उद्यमी प्रस्तुत करेंगे। इसी के साथ मेरठ रोड पर हापुड़ जिले की सीमा बढ़ाने की मांग भी की जाएगी।
आईआईए हापुड़-धीरखेड़ा चैप्टर की बैठक में उद्यमियों को अवगत कराया गया कि आईआईए के प्रदेश अध्यक्ष सुनील वैश्य, प्रदेश की लघु एवं औद्योगिक इकाइयों की समस्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रखेंगे। सम्मेलन में उद्योग मंत्री सतीश महाना व हापुड़ जिले के प्रभारी सत्यदेव पचौरी भी मौजूद रहेंगे। इस महा उद्यमी सम्मेलन के लिए रवाना होने से पूर्व आईआईए धीरखेड़ा-हापुड़ चैप्टर के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक में हापुड़ की औद्योगिक इकाइयों के सामने आने वाली समस्याओं पर चर्चा की गई। इसमें मुख्यत: आधारभूत समस्याओं जैसी बिजली, स्ट्रीट लाइट, पानी और सड़कों की बदतर हालत पर विचार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईआईए के धीरखेड़ा हापुड़ चैप्टर के संस्थापक चेयरमैन अशोक छारिया ने बताया कि धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में सरकारी ने पानी की निकासी पर पिछले 20 वर्षों से कोई इंतजाम नहीं किया गया। इससे वहां का विकास रुका है, इसलिए हापुड़ के विकास की महा योजना बनाने की मांग की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री से भेंट के दौरान मेरठ रोड पर हापुड़ जिले की सीमा बढ़ाए जाने की मांग भी की जाएगी, क्योंकि फिलहाल यह जिले की सीमा हापुड़ शहर में ही समाप्त हो जाती है। आईआईए चैप्टर चेयरमैन धीरज चुग ने बताया कि सड़कों की मरम्मत व रखरखाव भी उद्यमी सोसायटी के माध्यम से करा रहे हैं। सचिव अभिषेक मित्तल ने कहा कि हापुड़ में कोई भी औद्योगिक क्षेत्र सरकार द्वारा विकसित नहीं है। उद्यमियों ने महंगी जमीन लेकर उद्योग लगाए हैं, लेकिन सरकार मूलभूत सुविधा नहीं दे रही। हरीश ग्रोवर, विजय शंकर शर्मा, विजय अग्रवाल, पवन शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें