फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई शिवपुरी में आयकर विभाग का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्लॉटर हाउस संचालक के कार्यालय और घर पर आयकर का छापा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। आयकर विभाग की टीम ने बुधवार सुबह मोदीनगर रोड और कानपुर स्थित स्लॉटर हाउस के कार्यालय व नई शिवपुरी में उसके मालिक के मकान पर एक साथ छापा मारा। शिवपुरी निवासी दो भाईयों का स्टेंडर्ड फोरेजन फूड्स के नाम से कानपुर में स्लॉटर हाउस है। इनके खिलाफ करोड़ों की टैक्स चोरी की जानकारी मिली थी। इसी के मद्देनजर आयकर विभाग की 15 सदस्यीय टीम देर शाम छापेमार कार्रवाई कर जांच में जुटी रही।
नगर के मोहल्ला न्यू शिवपुरी निवासी सचिन वर्मा व उनके भाई कमलकांत वर्मा का कानपुर में स्टेंडर्ड फोरेजन फूड्स के नाम से स्लॉटर हाउस है। इसके अलावा हापुड़ में मोदीनगर रोड पर मुर्गीदाना का गोदाम व कार्यालय भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब आठ बजे आयकर विभाग की पंद्रह सदस्यीय टीम ने उनके घर व कार्यालय पर एक साथ छापा मारा। इस दौरान टीम ने सभी दस्तावेजों आदि को कब्जे में लेते हुए पूरे घर की जांच की। देर शाम तक टीम दस्तावेजों व परिवार के सदस्यों से पूछताछ करती रही। टीम में शामिल अधिकारियों से कार्रवाई के बारे में कोई जानकारी देने से इंकार कर दिया। काफी प्रयासों के बाद एक अधिकारी ने बताया कि कानपुर से मिले निर्देशों पर कानपुर और हापुड़ में यह कार्रवाई की गई। करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी के संबंध में जांच की गई है। फैक्ट्री में निवेश की गई धनराशि के श्रोत की जानकारी नहीं होने के कारण यह छापा मारा गया है। कानपुर में मौजूद अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। छापे के दौरान मोहल्ले में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें