बालू खनन पर लगी रोक हटी
- खनन स्थल निर्धारित करने में जुटा प्रशासन
हापुड़। जिले की गढ़ तहसील में बहने वाली गंगा नदी में बालू खनन के लिए किस स्थान को चयनित किया जाए, इसके लिए खनन स्थल को निर्धारित करने के लिए जिला प्रशासन ने ऐसे उपयुक्त स्थान की तलाश तेजी से शुरू कर दी है।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश राय ने इस संबंध में जानकारी करने पर बताया कि शासन ने बालू खनन पर लगी रोक हटा दी है। लेकिन बालू खनन के लिए किस स्थान का ठेका छोड़ा जाए, यह अभी तय नहीं हो पाया है।
उन्होंने कहा कि गंगा नदी के किन स्थानों पर बालू खनन की स्वीकृति दी जाएगी। ऐसे खनन स्थलों को चिंहित किया जाएगा। इसकी खोजबीन तेजी से शुरू कर दी गई है। शासन ने बालू खनन पर 30 सितंबर तक रोक लगा रखी थी। यह रोक हटने से उम्मीद है कि तेजी से बढ़ रहे बालू के दामों से राहत मिलेगी।