फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम का ब्रजघाट आगमन--।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
वन विभाग के प्रमुख सचिव ने कार्यक्रम स्थल का जाना हाल
मुख्यमंत्री के ब्रजघाट आगमन को लेकर चल रहीं तैयारियों का रविवार को वन विभाग के प्रमुख सचिव ने जायजा लिया। आरती स्थल, हेलीपैड, गंगा घाट समेत पौधरोपण स्थल का निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश दिए।

वन विभाग के प्रमुख सचिव संजीव शरण शाम करीब चार बजे डीएम कृष्णा करुनेश और सीडीओ दीपा रंजन के साथ ब्रजघाट पहुंचे। उन्होंने सीएम के आगमन को लेकर चल रहीं तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया।
विज्ञापन


ताकि कोई खामी न रह जाए। प्रमुख सचिव वन विभाग ने सबसे पहले लोक निर्माण गेस्ट हाउस और आरती स्थल के पास गंगाघाट के पास उन स्थलों का निरीक्षण किया, जहां सीएम पौधरोपण करेंगे।

इस दौरान डीएम ने आरती स्थल समेत हैलीपैड स्थल पर चल रहीं तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम मीनू राणा, तहसीलदार सुभाष सिंह, नायब तहसीलदार एके शर्मा,
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज सतेंद्र कुमार वर्मा, समाजसेवी हरिशंकर शर्मा समेत विभिन्न महकमों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

पुलिस प्रशासन कार्यक्रमों फाइलन टच देने में जुटा
सीएम के आगमन के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क हैं, जबकि वन विभाग भी सीएम के पौधरोपण कार्यक्रम को लेकर अपनी तैयारी में जुटा है।

इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग और पालिका समेत विभिन्न महकमों की टीम ब्रजघाट में सुबह से शाम तक डेरा डाल रखा है। बारिश के मौसम में सभा स्थल पर से पानी को बाहर निकालने की पूरी तैयारी है।

पालिका कर्मी सड़कों समेत नालियों को साफ सुथरा करने में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें