फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 20 लोगों को पकड़ा

Thu, 22 Feb 2024 10:38 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों को कड़ा संदेश देने के लिए कोतवाली द्वारा बुधवार की रात विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पुलिस टीम ने 20 लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते हुए पकड़ा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि एसपी के निर्देश पर अभियान चलाया गया है। जिसका उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों को सुरक्षित बनाना है। पुलिस टीमों ने पार्कों, आवासीय क्षेत्रों और बाजारों में पैदल, बाइक से गश्त किया। इस दौरान सभी डार्क स्पॉट और खाली प्लाट का भी मुआयना किया गया। इसके अलावा शराब की दुकानों के आसपास सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। अभियान के तहत पकड़े गए सभी लोगों के खिलाफ निरोधक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें