फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गैंगस्टर के आरोपियों की संपत्ति होगी कुर्क

Thu, 22 Feb 2024 10:36 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। सराफा की दुकान में चोरी करने के दौरान मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुए आरोपियों पर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। अब पुलिस ने आरोपियों की संपत्ति की कुर्क करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि सिंभावली क्षेत्र में पुराने हाईवे किनारे स्थित सराफा व्यापारी की दुकान में चोरों ने हजारों की नकदी और जेवर चोरी कर लिए थे। पुलिस ने कुछ ही देर के बाद आमिर निवासी फुलड़ी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। जबकि हाफिजपुर थाने के गांव घुंघराला निवासी मुस्तकीम को बाद में गिरफ्तार किया था। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बदमाशों की संपत्ति को कुर्क करने की तैयारी की जा रही है। आरोपियों की संपत्ति की जानकारी एकत्र की जा रही है। जल्द ही कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें