फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में घट गए 1950 छात्र

Thu, 29 Dec 2016 09:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के फार्म ऑनलाइन भरे जाने से शिक्षा माफियाओं के मंसूबे विफल होने लगे हैं। साल दर साल छात्रों की संख्या कम होती जा रही है। इस वर्ष बीते साल की तुलना में 1950 छात्र कम हो गए हैं।
विज्ञापन


कुल 27,572 स्टूडेंट्स परीक्षा देंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अफसरों ने परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। दो वर्ष पहले तक यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा के फार्म ऑफलाइन भरे जाते थे, ऐसे में शिक्षा माफिया छात्रों के कई स्कूलों से फार्म भरवा देते थे।

रिकॉर्ड में तो छात्रों की संख्या काफी अधिक रहती थी, लेकिन परीक्षा में छात्र काफी कम बैठते थे। शिक्षा माफियाओं पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से बोर्ड ने ऑनलाइन फार्म भरने की व्यवस्था शुरू की थी।
विज्ञापन


यह व्यवस्था शुरू होते ही एक से अधिक स्कूलों से फार्म भरने वाले छात्र पकड़ में आने लगे। यही कारण है कि अब साल दर साल छात्रों की संख्या कम होती जा रही है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2016 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 29,522 छात्र बोर्ड परीक्षा में बैठे थे।

इस वर्ष इन छात्रों की संख्या घटकर 27,572 रह गई है। बोर्ड परीक्षा 40 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी।

जिला विद्यालय निरीक्षक बीके शर्मा ने बताया कि बीते वर्ष के मुकाबले इस वर्ष की बोर्ड परीक्षा में छात्रों की संख्या घट गई है। परीक्षा के लिए तैयारियां चल रही हैं। छात्रों को कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें