रमजान के दौरान शराब की दुकानें बंद कराने की मांग
हापुड़। गांव बड़ौदा निवासी समाजसेवी ने रमजान के मौके पर शराब की दुकानें बंद कराये जाने की मांग की है।
समाजसेवी आरफीन अहमद राणा ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन में कहा है कि मुस्लिम समाज का पवित्र रमजान माह शुरू हो चुका है। 29 या 30 रोजे रखने के बाद समाज के लोग ईद मनाते हैं। यह बहुत की श्रद्धा और समर्पण का महीना है। लेकिन बड़े अफसोस के बात है कि इस पवित्र माह में शराब की दुकानें नियमित रूप से खुली रहती हैं। शराबी लोग शराब पीकर जगह जगह हुड़दंग मचाते रहते हैं। जिससे रोजेदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस स्थिति से रोजेदारों को आहत का सामना करना पड़ता है। आरफीन अहमद का कहना है कि जिस प्रकार हिंदू भाईयों के त्यौहार पर मीट की दुकानें बंद रहती हैं, उसी प्रकार रमजान में शराब की दुकानें भी बंद रखी जाएं।