फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूब रहे तीन युवकों को मल्लाहों ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा में डूब रहे तीन युवकों को मल्लाहों ने बचाया
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। गंगा में डुबकी लगाने के दौरान तेज बहाव के साथ गहरे पानी में डूब रहे दिल्ली के तीन युवकों को मल्लाहों ने बचाया लिया।
दिल्ली के मयूर विहार में रहने वाले अमित, गोकुल और नितिन बृहस्पतिवार को ब्रजघाट तीर्थनगरी में आए थे, जो दोपहर के समय आरती स्थल के पास हो रही भीड़-भाड़ से बचकर पुराने रेलवे पुल के पास गंगा में डुबकी लगाने पहुुंच गए। जहां तेज बहाव के चलते तीनों युवक गहरे पानी में डूबने लगे। इस दौरान शोर सुनकर गंगातट पर मौजूद नाव चलाने वाले मल्लाह गणेश, राजू, नंद किशोर ने गंगा में छलांग लगा दी, जिन्होंने अथक कोशिश के बाद तीनों युवकों को गंगा से सकुशल बाहर निकाल लिया। मौके पर ही प्राथमिक उपचार के बाद पूरी तरह राहत मिलने पर घर को वापस भेज दिया गया।
ब्रजघाट चौकी प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि इस घटना के संबंध में उन्हें कोई भी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें