फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पैर पसार रहा चिकन पॉक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पैर पसार रहा चिकन पॉक्स
विज्ञापन


हापुड़। गर्मी का मौसम शुरू होते ही चिकन पॉक्स बीमारी ने जिले में पैर पसार दिए हैं, लेकिन लोगों की गलत अवधारणा के चलते यह बीमारी मरीजों पर भारी पड़ रही है। चिकित्सकों का मानना है कि मरीज दवाओं के इस्तेमाल से जल्द स्वस्थ हो जाता है। लापरवाही बरतने पर यह बीमारी गंभीर हो जाती है।
चिकन पॉक्स बीमारी एक वायरल बीमारी है। यह एक मरीज से दूसरे मरीज में बहुत तेजी से फैलती है। इस बीमारी की चपेट में आने पर मरीज के शरीर पर बुखार के साथ-साथ दाने निकलने भी शुरू हो जाते हैं। इससे मरीज की हालत काफी खराब हो जाती है। वहीं ज्यादातर लोग चिकन पॉक्स होने पर मरीज को कमरे में बंद कर, उसपर झाड़-फूंक शुरू कर देते हैं। मरीज को दवा दिलाना घातक समझा जाता है, जबकि स्वास्थ्य अफसरों का दावा है कि यह बीमारी दवाओं से बहुत तेजी से ठीक हो जाती है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य अफसरों ने इस बीमारी से बचाव के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। दवाओं का स्टॉक भी उपलब्ध करा दिया गया है। परामर्श चिकित्सक डा. पराग शर्मा का कहना है कि जिले में फिलहाल वायरल का काफी प्रकोप तेजी से फैल रहा है। हालांकि चिकन पॉक्स ने भी अपने पैर पसार लिए हैं, लेकिन इस बीमारी के मरीज अभी कम ही आ रहे हैं। इस बीमारी में लापरवाही के बजाय चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डा. जयप्रकाश त्यागी का कहना है कि चिकन पॉक्स बीमारी से पीड़ित मरीज के इलाज में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। मरीज को चिकित्सक की सलाह से दवाएं दिलाएं। यह बीमारी वायरल बीमारी है, जो बहुत तेजी से फैलती है। नागरिक झाड़ फूंक की अवधारणा को त्यागे, इस रोग से निजात दिलाने के लिए विभाग में दवाओं का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें