फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में छात्रों को पढ़ाया जाएगा गुड, बैड टच का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों में छात्रों को पढ़ाया जाएगा गुड, बैड टच का पाठ
विज्ञापन


हापुड़। परिषदीय व माध्यमिक स्कूलों में छात्रों को दो दिन गुड टच, बैड टच का पाठ पढ़ाया जाएगा। इस संबंध में शासन से निर्देश मिलने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने प्रधानाचार्यों को निर्देशित कर दिया है।
स्कूलों में यौन हिंसा, उत्पीड़न क ी घटनाएं आए दिन प्रकाश में आती रहती हैं। छात्र/छात्राएं इस तरह की घटनाओं को डर के मारे छिपा लेते हैं। जिसके चलते उन्हें आगे चलकर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समस्या से निजात दिलाने को शासन ने बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों में छात्रों को गुड व बेड टच का पाठ पढ़ाने का निर्णय लिया है। सप्ताह में दो दिन कक्षाएं लगाकर छात्रों को आत्मरक्षा व गुड टच बैड टच की पूरी जानकारी दी जाएगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि शासन से इस संबंध में दिशा निर्देश मिले हैं। प्रधानाचार्यों को भी अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें