फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में भवन निर्माण सामग्री डालने पर नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
खुले में निर्माण सामग्री डालने पर नोटिस जारी
विज्ञापन


हापुड़। एनसीआर क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण के स्तर को देखते हुए एनजीटी ने खुले में भवन निर्माण सामग्री डालने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए थे। इस मामले में शिकायत के बाद नगर पालिका ने गढ़ रोड पर सड़क पर रेत डालने वाले तीन लोगों को नोटिस जारी किए हैं।
एनसीआर में प्रदूषण की स्थिति लगातार खतरनाक स्तर पर बनी हुई है। इस स्थिति को देखते हुए एनजीटी ने आदेश जारी किये थे कि भवन निर्माण सामग्री को खुले में नहीं डाला जाएगा। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में किसी व्यक्ति ने गढ़ रोड फ्लाई ओवर के नीचे रेत और डस्ट के ढेर लगाने के संबंध में एनजीटी के अधिकारियों से शिकायत की थी। जिसके बाद एनजीटी ने नगर पालिका को आदेश जारी किये गए। आदेशों के बाद नगर पालिका ने इन तीन लोगों को नोटिस जारी किए हैं। इन्हें न हटाने पर पचास हजार रुपये तक का जुर्माना वसूला जाएगा।
ईओ जितेंद्र कुमार आनंद ने बताया कि तीन लोगों को नोटिस भेजे गए हैं। नियम उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें