नामांकन पत्रों में नहीं मिली खामी, आज होगी नाम वापसी
- श्री शिक्षा प्रसार समिति के चुनाव की सूची का हुआ प्रकाशन
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। श्री शिक्षा प्रसार समिति के चुनाव को लेकर शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई, जिसमें सब कुछ सही मिला। शाम 4 बजे मतदाता सूची का प्रकाशन भी कर दिया गया। हालांकि आज नाम वापसी व अंतिम सूची का प्रकाशन होगा।
चुनाव अधिकारी डा. राम अवतार त्यागी व डा. जेपी गर्ग ने बताया कि चुनाव को लेकर किसी प्रत्याशी द्वारा आपत्ति दर्ज नहीं कराई गई थी। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई, जिसमें सब कुछ ठीक मिला। सूची का प्रकाशन कालेज में किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि शनिवार को सुबह 10 से अपराह्न तीन बजे तक नामवासी होगी, शाम चार बजे सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। वहीं, 10 मार्च को चुनाव होगा।