फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पतालों में कार्य करने वाले सरकारी चिकित्सकों पर कड़ी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी अस्पतालों में कार्य करने वाले सरकारी चिकित्सकों पर कड़ी नजर
विज्ञापन


हापुड़। निजी अस्पतालों में प्रैक्टिस करने वाले सरकारी चिकित्सक अब शासन की रडार पर हैं। इन चिकित्सकों से काम कराने वाले निजी अस्पतालों के भी लाइसेंस रद्द होंगे। इस संबंध में शासन से आदेश आने के बाद सीएमओ ने सभी चिकित्सालयों को नोटिस जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में कार्य करने वाले चिकित्सक निजी अस्पतालों में प्रेक्टिस करते हैं। आलम यह है कि कई बार तो ड्यूटी के समय में भी सरकारी चिकित्सक निजी अस्पतालों में नजर आते हैं। ऐसे में सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा सुविधा लड़खड़ा जाती है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजवीर सिंह ने बताया कि सभी निजी अस्पतालों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। अगर किसी भी अस्पताल में कोई सरकारी चिकित्सक निजी प्रेक्टिस करता पकड़ में आया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। इतना ही नहीं संबंधित अस्पताल का भी रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें