फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जनवरी को काला दिवस के रूप में मनाएंगे सरकारी कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक जनवरी को काला दिवस के रूप में मनाएंगे सरकारी कर्मचारी
विज्ञापन


हापुड़। नई पेंशन योजना के विरोध में सरकारी कर्मचारी एक जनवरी को काला दिवस के रूप में मनाएंगे। अटेवा पेंशन बचाओ मंच के पदाधिकारियों ने इस संबंध में रविवार को नगर पालिका पार्क में बैठक कर सरकार की नीतियों का विरोध किया। साथ ही पुरानी पेंशन योजना बहाल न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

अटेवा पेंशन बचाओ मंच के जिलाध्यक्ष डा. अरुण कुमार हूण ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बुढ़ापे का सहारा थी, लेकिन सरकार ने एक जनवरी वर्ष 2004 को नई पेंशन योजना को लागू कर सरकारी कर्मचारियों के बुढ़ापे को अंधकार में धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार इस समस्या को गंभीरता से नहीं ले रही है। एक जनवरी को सभी सरकारी कर्मचारी काला दिवस के रूप में मनाएंगे। हाथ पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। मंच के आह्वान पर सरकारी कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द पुरानी पेंशन बहाल नहीं की तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में अंशू सिद्धू, नौशाद, आश मोहम्मद, योगेश सैनी, अंशू रानी, कृष्ण पाल, राघवेंद्र प्रताप कुंवर, रवि भूषण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें