फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रजघाट गंगा किनारे को अतिक्रमण से मुक्ति नहीं मिल रही

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रजघाट गंगा किनारे से नहीं हटा अतिक्रमण
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। शहरी मेले के ऐन मौके पर भी ब्रजघाट गंगा किनारे को अतिक्रमण के मकड़जाल से मुक्ति नहीं मिल रही, जिससे चतुर्दशी की संध्या में दीपदान और कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के दौरान लाखों भक्तों को दिक्कत झेलनी पड़ेंगी।
गढ़ खादर के पौराणिक मेले के दौरान ब्रजघाट गंगानगरी में भी शहरी मेला भरता है, जिसमें दिल्ली समेत महानगरों से जुड़ी दस लाख से भी अधिक की भीड़ जुटती है। शहरी मेले में आने वाले चतुर्दशी की संध्या में दीपदान और पूर्णिमा पर स्नान के साथ ही विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करते हैं। लेकिन मेले के मद्देनजर भी ब्रजघाट गंगा किनारे पर हुए अतिक्रमण से कोई मुक्ति नहीं मिल पाई है। गंगा विचार मंच के वेस्टर्न यूपी सह संयोजक अशोक शर्मा का कहना है कि गंगा भक्तों को स्नान के दौरान खूब दिक्कत झेलनी पड़ सकती हैं। लेकिन इसके बाद भी स्थानीय प्रशासन गंगा किनारे हो रहे अतिक्रमण को हटवाने का अभियान चलाने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका ईओ राममूर्ति त्रिपाठी का कहना है कि मेले के मद्देनजर गंगा किनारे समेत मुख्य रास्तों पर हो रहे अतिक्रमण को हटवाने के लिए संबंधित लोगों को कड़ी हिदायत दी हुई है, लेकिन इसके बाद भी कई लोग अपना अतिक्रमण नहीं हटा रहे हैं। जिसे हटवाने को पालिका स्तर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें