फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में धूमधाम से मनायी गयी गांधी व शास्त्री जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले में धूमधाम से मनायी महापुुरुषों की जयंती
हापुड़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मंगलवार को कलक्ट्रेट व पुलिस लाइन पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम व एसपी ने दोनों महापुरुषों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। अन्य विभागों में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
सुबह आठ बजे डीएम अदिति सिंह द्वारा ध्वजारोहण के बाद दोनों महापुरुषों की मूर्तियों पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का दर्शन पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। उनके द्वारा सत्य और अहिंसा का जो मार्ग प्रशस्त किया गया था, वह भारत में ही नहंी पूरे विश्व में विख्यात है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलायी।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसपी संकल्प शर्मा ने महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित करते हुए सलामी दी। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को मिष्ठान वितरित किया। कार्यक्रम में विभिन्न पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
नगर पालिका परिसर में पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत द्वारा ध्वजा रोहण किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज बापू के सपनों का भारत बदल रहा है। पूरे देश में जारी सफाई अभियान को देखते हुए बापू का सपना साकार हो रहा है। इस अवसर पर बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। स्वच्छता का संदेश देती हुई एक रैली भी निकाली गयी। इस दौरान ईओ जितेंद्र कुमार आनंद भी उपस्थित रहे।
इसके साथ ही बाबूगढ़ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आंबेडकर चौक पर आयोजित सभा में नगर पंचायत अध्यक्ष जगबीर गुर्जर ने दोनों महापुरुषों के इतिहास पर प्रकाश डाला। इस दौरान स्वच्छता को जागरूकता के लिए रैली निकाली गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकेश वरुण ने की। इस अवसर पर अजय जयंत व सभासद आदि मौजूद रहे।
जिला पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष अमृता कुमार ने महापुरुषों पर पुष्प अर्पित किये। इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र कुमार, अपर मुख्य अधिकारी प्रणव पांडेय, विनोद गुप्ता, देवी सहाय आदि उपस्थित रहे।
पंचायत राज विभाग द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें जिले में प्रथम स्थान प्राप्त छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि परियोजना निदेशक शिवकांत त्रिपाठी द्वारा सम्मानित किया गया। डीपीआरओ लालचंद्र गुप्त ने स्वच्छ भारत मिशन के बारे में जानकारी दी। इस दौरान डीडीओ संजय कुमार, डीआईओएस गजेंद्र सिंह, बीएसए देवेंद्र गुप्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जयवीर सिंह ने किया।
विज्ञापन

गांधी जयंती के मौके पर मोदीनगर रोड स्थित ब्लाक कार्यालय में सिंभावली निवासी दिव्यांग महिला को ग्राम विकास अधिकारी धमेंद्र कुमार ने ट्राई साइकिल भेंट की। इस अवसर पर डीडीओ संजय कुमार, रमेश चंद, नानक, मूलचंद, हेमंत कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें