फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू की पंचायत में गन्ना भुगतान का मुद्दा छाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना भुगतान न होने पर भाकियू ने दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

- मासिक पंचायत में चीनी मिलों को 27 अगस्त तक का दिया समय
गढ़मुक्तेश्वर। सोमवार को भाकियू की मासिक पंचायत में गन्ना भुगतान न होने का मुद्दा छाया रहा, पंचायत में निर्णय लिया गया कि अगर 27 अगस्त तक बकाया भुगतान नहीं हुआ तो भाकियू आंदोलन करेगी। इसके अलावा पंचायत में माइनरों की सफाई कराने समेत विभिन्न मुद्दे उठे।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव डहरा कुटी पर सोमवार को भाकियू की मासिक पंचायत का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मंडल सचिव डॉ. रामपाल चौहान और संचालन मंडल उपाध्यक्ष हबीब चौधरी ने किया। पंचायत में मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा ने कहा कि सिंभावली और ब्रजनाथपुर शुगर मिलों पर किसानों का लगभग 350 करोड़ गन्ना भुगतान बकाया है। जिसके चलते किसानों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। भाकियू समेत विभिन्न संगठनों ने गन्ना मूल्य को लेकर समय-समय पर आंदोलन किए है, लेकिन प्रशासन और मिल प्रबंधन की तरफ से कोरे आश्वासन ही मिले। उन्होंने कहा कि यदि 27 अगस्त तक प्रबंधन द्वारा बकाया भुगतान की ठोस व्यवस्था नहीं की गई, तो भाकियू कलेक्ट्रेट का घेराव कर उग्र आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएगी। वहीं मंडल उपाध्यक्ष हबीब चौधरी, जिला उपाध्यक्ष अय्यूब प्रधान एनएचएआई द्वारा बाईपास निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई भूमि का मुआवजा सभी किसानों को एक समान दर से किए जाने की मांग की। मंडल सचिव डॉ. रामपाल चौहान, महिला जिलाध्यक्ष बबली सिंह ने कहा कि कनौर, लुहारी, नंगला बड समेत कई गांवों में रजवाहों की सफाई न होने से किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने प्रशासन से अविलंब रजवाहों और माइनरों की सफाई की भी मांग की। गुलजार खां और महेश केवट ने कहा कि बिजली निगम द्वारा कनेक्शन काटने के नाम पर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है, जिसे भाकियू बर्दाश्त नहीं करेगी। इस मौके पर महिला जिला उपाध्यक्ष ओमवती देवी, ललित तोमर, कैप्टन राजेश चौधरी, मुबारक खां, अरविंद चौहान, ओमप्रकाश, प्रधान टिलुवा सिंह, कालीचरण केवट, बुद्ध प्रकाश सैनी, सुरेश, ओमकार सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें