फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी के चलते हुई सिरोधन निवासी शहजाद की मौत-डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बीमारी के चलते हुई सिरोधन
विज्ञापन

निवासी शहजाद की मौत - डीएम

हापुड़। धौलाना क्षेत्र के ग्राम सिरोधन निवासी किसान शहजाद सिंह की मौत के संबंध में जिलाधिकारी ने जांच कराई। इसमें पता चला कि वह करीब एक साल से बीमार थे और उनके घर पर ही तबीयत खराब होने के कारण मौत हुई है। उनकी मौत धरने पर नहीं हुई है।
विज्ञापन

अपर जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने बताया कि किसान की मौत के बारे में जिलाधिकारी ने जांच कराई है, जिसमें पुलिस, तहसील प्रशासन धौलाना ने अपनी रिपोर्ट दी है। उसमें बताया गया कि शहजाद की मृत्यु बीमार होने के कारण स्वाभाविक रूप से हुई है। एनएच-235 के अधिग्रहण में सिरोधन गांव की कुल 1,56,682 वर्ग मीटर भूमि अधिग्रहित की गई है, जिसमें आर्बिटेशन में गए किसानों की कुल संख्या 131 थी। वर्ष 2011-12 का सर्किल रेट 700 रुपये था एवं अवार्ड के समय सक्रिल रेट 820 रुपये था तथा वर्तमान में सर्किल रेट 950 रुपये है। इस भूमि के मुआवजे की दर चार गुना थी। उसका मुआवजा किसानों ने वर्ष 2014 में ही प्राप्त कर लिया था। इस मामले में पुन फलदार वृक्षों की परिसंपत्ति का सर्वे भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें