फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़ रोड सीएचसी में जल्द मिलेगी सीटी स्कैन सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ रोड सीएचसी में जल्द मिलेगी सीटी स्कैन सुविधा
विज्ञापन


हापुड़। जिले के मरीजों को अब जल्द ही गढ़ रोड स्थित सीएचसी में सीटी स्कैन की सुविधा मिलेगी। इसे चलाने के लिए अत्यधिक बिजली पावर की जरूरत है इसलिए शासन से अस्पताल में 250केवी क्षमता के विद्युत कनेक्शन लगाने की स्वीकृति मिल गई है। इस संबंध में सीएमओ ने ऊर्जा निगम के अफसरों को पत्राचार भी कर दिया है।
गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फिलहाल 50 किलोवाट का विद्युत कनेक्शन है। शासन से काफी दिन पहले ही अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन लगाने की स्वीकृति मिल चुकी है, लेकिन अत्यधिक बिजली आपूर्ति की मांग के कारण यह सुविधा अभी तक चालू नहीं हो सकी है। ऊर्जा निगम के अफसर अस्पताल को जरूरत के अनुसार 250केवी क्षमता का कनेक्शन नहीं दे पा रहे थे।
विज्ञापन

इस संबंध में सीएमओ ने शासन को अवगत कराया था। इसी जरूरत को देखते हुए शासन से अस्पताल में 250केवी क्षमता के कनेक्शन की स्वीकृति मिल गई है। इस संबंध में सीएमओ ने ऊर्जा निगम के अफसरों से पत्राचार कर दिया है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एके सिंह ने बताया कि शासन की स्वीकृति के बाद अब जल्द ही अस्पताल में 250केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर लग जाएगा। उसके बाद सीटी स्कैन की सुविधा जल्द शुरू करा दी जाएगी। मरीजों को यह सुविधा निशुल्क मिल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें