फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लॉट दिलाने के नाम पर तीन लोगों से 68 लाख की ठगीण्ण्

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लॉट दिलाने के नाम पर तीन लोगों से 68 लाख की ठगी
विज्ञापन


हापुड़। बाबूगढ़ में प्लॉट दिलाने के नाम पर एक प्रोपर्टी डीलर द्वारा तीन लोगों से 68 लाख रुपये ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ितों की याचिका पर कोर्ट ने संबंधित थाने को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। पीड़ितों का कहना है कि अभी भी डीलर लोगों को अपने जाल में फंसा रहा है।
शिवलोक कालोनी निवासी अजय कुमार शर्मा, इंद्रलोक कालोनी निवासी प्रवीण त्यागी, पन्नापुरी निवासी किशन कुमार शर्मा ने बताया कि गांव नली हुसैनपुर निवासी एक प्रोपर्टी डीलर ने उन्हें प्लॉट दिलाने की बात कही थी। करीबी होने के कारण तीनों ने डीलर को करीब 68 लाख रुपये एडवांस चेक के माध्यम से दिए थे।
विज्ञापन

इसमें अजय कुमार ने 52 लाख, प्रवीण त्यागी ने 12 लाख और किशन कुमार ने 4.40 लाख रुपये दिए थे। आरोप है कि काफी दिन बाद भी प्लॉट न देने पर उन्होंने प्रोपर्टी डीलर से पैसे मांगे, क्योंकि वह प्लॉट नहीं दिला रहा था। इसके एवज में प्रोपर्टी डीलर ने उन्हें चेक दिए, लेकिन सभी चेक बाउंस हो गए। काफी प्रयास के बाद भी उनके पैसे वापस नहीं दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि इतनी मोटी रकम वापस नहीं होने से उनका परिवार आर्थिक संकट में फंस गया है। इसकी शिकायत किए जाने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। आलम यह है कि अभी भी डीलर लोगों को अपने जाल में फंसा रहा है।
विज्ञापन

इस मामले में तीनों पीड़ितों ने डीलर के खिलाफ कोर्ट में याचिका डाली थी। अजय कुमार शर्मा ने बताया कि उनकी याचिका पर कोर्ट ने संबंधित थाने को डीलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सात दिन के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं। साथ ही प्रवीण त्यागी ने बताया कि उनके मामले में कोर्ट ने एनबीडब्लू वारंट जारी किए हैं।
बाबूगढ़ थानाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी का कहना है कि इस मामले में जानकारी नहीं है। इसकी जानकारी कर कोर्ट के आदेशों का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें