फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-मारवाड़ इंटर कालेज में नकल करता छात्र पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मारवाड़ इंटर कालेज में नकल करता छात्र पकड़ा
विज्ञापन


हापुड़। जिले के 40 परीक्षा केंद्रों पर बुधवार को आयोजित बोर्ड परीक्षा की दोनों पालियों में 15,147 छात्रों ने परीक्षा दी। इसमें 653 छात्र अनुपस्थित रहे। पिलखुवा के मारवाड इंटर कालेज में उड़नदस्ते ने हाईस्कूल के एक छात्र को नकल करते पकड़ा।
बुधवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल की हिंदी विषय की परीक्षा थी। इसमें पंजीकृत 15489 छात्रों में से 14839 छात्र उपस्थित रहे, 649 अनुपस्थित रहे। इसी परीक्षा के दौरान उड़नदस्ते ने पिलखुवा के मारवाड़ इंटर कालेज में एक छात्र को नकल करते पकड़ा गया। आनन फानन में उसकी रिपोर्ट बोर्ड को प्रेषित कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी पाली में इंटरमीडिएट की संगीत गायन विषय की परीक्षा में पंजीकृत 72 छात्रों ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट सामान्य आधारिक विषय की परीक्षा में पंजीकृत 240 छात्रों में से 236 उपस्थित हुए, 4 छात्र अनुपस्थित रहे।
जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को परीक्षा के दौरान सिर्फ एक छात्र नकल करता पकड़ गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें