फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइन में तकनीकी गड़बड़ी होने से बिजली 15घंटा गुल रही

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तकनीकी गड़बड़ी के कारण 15 घंटे गुल रही बिजली
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के हरोड़ा गांव में शुक्रवार रात लाइन में तकनीकी गड़बड़ी होने के कारण 15 घंटे बिजली गुल रही। जिससे जरूरी कामकाज ठप रहने के साथ ही हजारों परिवारों को पीने के पानी की किल्लत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

सिंभावली क्षेत्र के गांव हरोड़ा के बिजलीघर की लाइन में तकनीकी गड़बड़ी होने से शुक्रवार की रात में बिजली गुल हो गई थी, जिससे जरूरी कामकाज ठप होने के साथ ही हरोड़ा, जमालपुर, खागोई, सहसपुरा समेत 18 गांवों में हजारों परिवारों को पीने के पानी की किल्लत भी झेलनी पड़ी। रातभर सप्लाई न आने से इन्वर्टर-बैट्री भी जवाब दे गईं। शुक्रवार रात करीब 9 बजे गुल हुई बिजली 15 घंटों के बाद शनिवार दोपहर करीब 12 बजे सुचारु हो सकी।
विज्ञापन

एसडीओ महावीर सिंह का कहना है कि लाइन में हुआ फाल्ट रात में ठीक नहीं हो पाया था, जिसे शनिवार दोपहर ठीक कर सप्लाई सुचारु करा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें