फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो फाइल संख्या 31 एचपीआर पीएच-18 व 19
विज्ञापन


रोडवेज बस की टक्कर से एंबुलेंस सवार पांच लोग घायल, जाम

-बुलंदशहर बाइपास के समीप की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत निजामपुर तिराहे के पास एक एंबुलेंस में रोडवेज बस ने टक्कर मार दी, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को किसी तरह हटवाकर आधे घंटे बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बरेली के मिशन अस्पताल की एंबुलेंस मरीज हरिओम निवासी बरेली को लेकर दिल्ली जा रही थी। जैसे ही एंबुलेंस हापुड़ में हाईवे पर पहुंची। निजामपुर के पास एक रोडवेज बस ने उसमें टक्कर मार दी। हादसे में एंबुलेंस चालक कन्हई घायल हो गया। साथ ही हरिओम के रिश्तेदार अशोक, प्रमोद, रोहताश व रुपा देवी भी घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान वाहनों की लंबी कतारें लग गई। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त एंबुलेंस को सड़क से हटवाया गया। लगभग 30 मिनट बाद जाम खुला। कोतवाली प्रभारी समरजीत सिंह ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें