फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोपर्टी डीलर पर लाखों की बकायेदारी दिखा, सूची की चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रापर्टी डीलर पर बकाया हजारों में, दिखाई 3.50 लाख, हंगामा
विज्ञापन


बिजली निगम के अफसरों ने बड़े बकायेदरों की सूची में ऐसे लोगों पर भी लाखों की बकायेदारी दिखा दी है, जिन पर निगम का महज कुछ ही रुपये बकाया है।

इस मामले में रामपुर निवासी किसान व प्रापर्टी डीलर ने निगम कार्यालय में खूब हंगामा कर मुख्यमंत्री से शिकायत की बात कही है।

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों बिजली निगम के अफसरों ने दस बड़े बकायेदारों की सूची चस्पा की थी। इसमें रामपुर निवासी हेमराज त्यागी पर करीब 3.50 लाख रुपये का बकाया दर्शाया गया था।

जबकि उनपर निगम का महज 37 हजार रुपये बकाया है। जिला मुख्यालय पर सूची चस्पा होने से हेमराज त्यागी को काफी शर्मिंदगी झेलनी पड़ी।

शनिवार को उद्यमियों के साथ हेमराज त्यागी निगम कार्यालय पहुंचे और हंगामा किया। आईआईए के मंडलीय चेयरमैन अमन गुप्ता ने बताया कि इस मामले में निगम अफसरों की शिकायत मुख्यमंत्री से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। अधिशासी अभियंता सचिन कुमार का कहना है कि इस मामले की जांच करा रहे हैं कि किस तरह सूची में उनका नाम दर्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें