चावल से भरा ट्रक हाइवे किनारे खाई में गिरा, चालक क्लीनर घायल
- पलवाड़ा रोड पर ट्रैक्टर ट्रॉली को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुआ ट्रक
- टोल और जाम से बचने के लालच में हुआ हादसा
फोटो 1, 2
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। टोल टैक्स और जाम से बचने के लालच में चावल से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे खाई में गिरकर पलट गया, जिसमें चालक क्लीनर और घायल हो गए।
रामपुर से चावल लादकर दिल्ली को जा रहे एक चालक ने टोल टैक्स बचाने और जाम की समस्या से बचने के लिए ट्रक को ब्रजघाट से पलवाड़ा रोड पर मोड़ दिया। बुधवार की सुबह करीब 6 बजे पलवाड़ा रोड से होकर आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली को बचाने की कोशिश में चावल से भरा ट्रक संतुलन बिगड़ने पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिरकर पलट गया। आसपास में मौजूद लोगों समेत खेतों में कामकाज करने जा रहे किसानों ने बचाव और राहत कार्य में जुटकर ट्रक में फंसे चालक मकसूद और क्लीनर वसीम निवासी रामपुर को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया, जिन्हें घायल अवस्था में स्थानीय चिकित्सक के पास भर्ती करा दिया। सड़क किनारे खाई में ट्रक पलटने से उसमें भरे दर्जनों बोरे इधर उधर फैल गए, जिनमें कई बोरे फटने से कई कुंतल चावल भी बर्बाद हो गया।