फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा जन्मोत्सव शोभायात्रा के समापन पर बैंडबाजों का कंप्टीशन हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया गंगा जन्मोत्सव, बैैंडबाजों का हुआ कंप्टीशन
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। वैशाख शुक्ल सप्तमी पर शनिवार को ब्रजघाट तीर्थनगरी में गंगा मैया का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मना गया। हर-हर गंगा मैया के जयकारों से ब्रजघाट नगरी गूंज उठी।
विज्ञापन

गंगा मैया के पंखे की बैंडबाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई थी। जिसमें विभिन्न देवी देवता और महापुरुषों समेत देशभक्ति से जुड़ीं दो दर्जन से भी अधिक झांकियां शामिल रहीं। समापन पर रात 9 बजे पालिका उप कार्यालय के पास पंडित कन्हैया शर्मा के घाट पर बैंडबाजों का परंपरागत कंप्टीशन हुआ। इसमें गढ़ समेत विभिन्न शहरों से आए बैंडबाजों के कलाकारों ने गंगा मैया से जुड़े भजन और धार्मिक रागिनी सुनाकर हजारों भक्तों की भीड़ को मंत्रमुग्ध कर दिया। निर्णायक मंडली ने शर्मा बैंड मेरठ को प्रथम, राजू बैंड गढ़ को दूसरा और पंजाब बैंड किठौर को तीसरा स्थान दिया। वहीं हापुड़ के सागर ग्रुप की झांकी को पहला, बहजोई के तनिष्क ग्रुप की झांकी को दूसरा और हापुड़ के विशाल ग्रुप की झांकी को तीसरा स्थान मिला। साथ ही संबंधित बैंड बाजों के मास्टरों समेत शोभायात्रा की झांकियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को सब रजिस्ट्रार अमित वर्मा, राजेंद्र शर्मा मेरठ यादव, डीपी यादव टप्पल, शैलेंद्र गर्ग और आयोजन समिति अध्यक्ष बब्बल गिरि ने मां गंगा की मूर्ति समेत प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान ब्रजघाट के शिव तांडव कार्यक्रम को दर्शकों ने जमकर सराहा। पूर्व पालिका सदस्य ओमप्रकाश पहलवान, राजू भैया, गंगा सेवा समिति अध्यक्ष विनय मिश्रा, गौरव मिश्रा, डीपी निषाद, राकेश डिश, मनोज गोयल, हेमंत गौड़, मोहित शर्मा, लव शर्मा, विनीत पंडित, प्रमोद चौहान, नरेश शर्मा, त्रिनेत्र गोयल, दिनेश पंडित, संजय रस्तोगी, छोटेलाल पहलवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें