गन्ना भुगतान का मुद्दा पुलिस तक पहुंचा
गढ़मुक्तेश्वर। भाकियू नेता ने दिल्ली के डिप्टी सीएम के समक्ष किसानों की समस्याओं समेत गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाते हुए राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन चलाए जाने की मांग की।
भाकियू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सरदार कुंवर सिंह ने दिल्ली पहुंचकर डिप्टी सीएम मनीष शिशौदिया से भेंट की, जिसमें गढ़ क्षेत्र के किसानों से जुड़ीं विभिन्न समस्याओं की जानकारी दी। वार्ता के दौरान यह भी बताया गया कि पश्चिमी यूपी से जुड़ीं चीनी मिल मौजूदा पेराई सीजन में खरीदे जा रहे गन्ने का पमेंट देने को तैयार नहीं हैं। जिससे आर्थिक तंगी में घिरे किसानों को बैंक और साहूकारों से ब्याज पर कर्ज लेने को मजबूर होना पड़ रहा है। भाकियू नेता कुंवर सिंह ने बताया कि डिप्टी सीएम मनीष शिशौदिया ने भरोसा दिया है कि लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद किसान हित में राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।